फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा का जलस्तर घटा, फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग पर आवागमन शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अमृतपुर। गंगा का जलस्तर खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। पानी कम होने के साथ ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत की उम्मीद है। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग स्थित चित्रकूट डिप पर पानी कम होने से आठ दिन बाद शनिवार शाम से वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। हालांकि, गांवों में बाढ़ का पानी निकलने के बाद कीचड़ भर जाने से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

रविवार को गंगा का जलस्तर 137.95 से घटकर 136.80 मीटर पर पहुंच गया। नरौरा बांध से गंगा में 71,051 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फर्रुखाबाद-बदायूं मार्ग चित्रकूट डिप पर बाढ़ का पानी दो फीट से अधिक बहने से 22 अगस्त को चित्रकूट डिप से आवागमन बंद कर दिया गया था। बाढ़ का पानी कम होने के बाद आठ दिन बाद वाहनों का आवागमन बहाल कर दिया गया है।
आवागमन सुचारु होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। वहीं, गांवों में कई घरों के बाहर अब भी पानी और कीचड़ जमा है। लंबे समय तक पानी भरा रहने से सड़ांध उठने लगी है। दुर्गंध के चलते ग्रामीणों का घरों के आसपास रहना मुश्किल है। ग्रामीणों का कहना है कि पानी घटने के बाद मच्छरों का प्रकोप भी बढ़ गया है। बाढ़ से प्रभावित गांव हरसिंहपुर कायस्थ, सुंदरपुर, नगला दुर्गू, ऊगरपुर, कछुआ गाढ़ा, सैदापुर, मंझा आदि गांव में बुखार व खुजली से लोग पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने कीटनाशक दवा का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें