फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा किनारे बेटी के हाथ किए पीले

Sat, 21 Jan 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई घाट पर गांव चौखंडा के ज्ञानचंद्र ने गंगा किनारे बेटी के हाथ पीले किए। इस शादी के गवाह बारातियों के अलावा कल्पवास करने आए साधु संत बने।
विज्ञापन



गांव चौखंडा निवासी ज्ञानचंद्र कहते हैं कि शुरू से उनकी इच्छा थी कि वह अपनी बेटी शिवानी (18) की शादी गंगा किनारे करेंगे। उन्होंने शिवानी की शादी जिला एटा थाना व कसबा जशरथपुर निवासी फेरु सिंह के पुत्र ऊधौ सिंह से तय की थी।
विज्ञापन


वर पक्ष से पहले ही कह दिया था कि उन्हें बारात गंगा किनारे लानी होगी। इस पर वर पक्ष तैयार हो गया। शनिवार शाम फेरु सिंह पुत्र उधौ सिंह की बारात लेकर ढाईघाट पर कल्पवास करने आए महेश्वरानंद के कबीर संत आश्रम पहुंचे। इस दौरान साधुसंतों ने दुल्हन शिवानी और दूल्हा को ऊधौ सिंह को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन


ज्ञानचंद्र ने बताया कि रविवार को बेटी की विदा की जाएगी। वहीं संत महेश्वरा नंद ने बताया कि उनके आश्रम में बेटी के हाथ पीले हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें