फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: गंगा फिर उफनाई, 35 घरों में घुसा बाढ़ का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल। गंगा जलस्तर बढ़ने से तटवर्ती गांवों में बाढ़ का पानी दोबारा फैलने लगा है। निचले इलाकों में खेत जलमग्न हो गए हैं, जबकि कटरी के कई गांवों के 35 घरों में पानी घुस गया है। इससे ग्रामीणों की चिंता फिर बढ़ गई है।
विज्ञापन

गांव इकलहरा, शेखपुर हुसंगा, जटा, पथरामई, कारव, अंतू नगला, सींगनपुर, पुंथर देहामाफी, कैरई और पलीतपुरा समेत कई गांवों के आसपास पानी फैल गया है। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न होने से गन्ना, बाजरा समेत अन्य फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों ने आशंका जताई कि पानी अधिक दिनों तक भरा रहा तो फसलें बर्बाद हो जाएंगी।
धीमर नगला, अहिवरन नगला, छोटी कारव, पुंथर देहामाफी और सिनौली में करीब 35 घरों में पानी पहुंच गया है। घरों में पानी भरने से ग्रामीणों ने घरेलू सामान ऊंचे स्थानों पर रखना शुरू कर दिया है। सिनौली में प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर और आयुष्मान आरोग्य केंद्र भी जलभराव की चपेट में हैं।
विज्ञापन


पुल पर एक फीट पानी, जोखिम में आवागमन
बहबलपुर से धीमर नगला को जोड़ने वाले पुल पर करीब एक फीट पानी बह रहा है। इसके बावजूद ग्रामीण इसी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं। तेज बहाव के बीच पुल पार करना जोखिम भरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने बताया कि यदि गंगा का जलस्तर और बढ़ा तो संपर्क मार्ग बंद होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें