फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगापुत्रों ने उठाया घाटों की सफाई का बीड़ा

Sat, 16 Jan 2016 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। मेला श्री रामनगरिया के उद्घाटन से पहले मेला क्षेत्र में शनिवार को पंडा समिति ने बैठक में गंगापुत्रों ने घाटों की सफाई करने का निर्णय लिया। घाटों की बैरीकेडिंग को उखाड़ने वालों की शिकायत करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन


पांचाल घाट स्थित मेला श्री रामनगरिया मेला क्षेत्र में शनिवार को श्री कैलाश सेवा संस्थान के तत्वावधान में हुई बैठक में पंडा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि गंगा के अंदर और बाहर अपशिष्ट फैलाने वालों को रोका जाएगा। घाट पर बैठने वाले गंगापुत्र अपने घाटों की स्वयं सफाई करें। स्वच्छ गंगा अभियान के तहत गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए सभी को मिलजुल कर सहयोग करना होगा।

बैठक में प्रत्येक शनिवार को दोपहर दो बजे से चार बजे तक गंगा की सफाई करने का निर्णय हुआ। गंगापुत्रों ने कहा कि घाटों पर गहरे पानी में न जाने के लिए लगाई गई बैरीकेडिंग को नाव चलाने वाले छोटे बच्चे उखाड़ ले जाते हैं। सभी ने एक स्वर में छोटे बच्चों को नाव न चलाने देने का आह्वान किया। गंगापुत्रों ने कहा कि मकर संक्रांति पर लगाई गई बैरीकेडिंग को उखाड़ लिया गया है।
विज्ञापन


बैठक में मनोज कुमार औदिच्य, श्यामा कुमार, सत्यपाल गुजराती, पं. कृष्णकांत, मुन्ना बाबू, राम लखन, प्रेम कुमार, नरेश बाबू, चंद्रशेखर, राजन, रामदेव, प्रेमकुमार, कृष्णानंद, रामकुमार, राजेश आदि मौजूद रहे। संस्थान के अध्यक्ष आचार्य प्रदीप नारायण शुक्ल ने बताया कि गंगापुत्रों की विभिन्न समस्याओं की समाधान के लिए गुरुवार 21 जनवरी को बैठक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें