फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जलस्तर और घटा, कटान ने पकड़ी रफ्तार

विज्ञापन
हरसिंहपुर कायस्थ गांव में खेतों का कटान करती गंगा। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
गंगा के जलस्तर में गिरावट के बाद भी हरसिंहपुर कायस्थ गांव में कटान थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार हो रहे कटान में ग्रामीणों के खेत कट कर गंगा में समा रहे हैं। इससे गांव के लोग परेशान हैं। गंगा में नरौरा बांध से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा कम होने से गंगा का जलस्तर घटने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को नरौरा बांध से 27119 क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया। गंगा का जलस्तर 20 सेंटीमीटर कम होने से वह 136.20 से घटकर 136.00 पर आ गया है। इसके बाद भी कटान की रफ्तार में कोई कमी नहीं आ रही है। गंगा के किनारे बसे गांव तीसराम की मड़ैया, हरसिंहपुर कायस्थ, उगरपुर में खेतों का तेजी से कटान हो रहा है।
गांव हरसिंहपुर कायस्थ में गंगा के तेज बहाव के चलते किसानों की गन्ना, धान की फसलें कट चुकी हैं। ग्रामीण तेज कटान को देखकर भयभीत हैं। खुद अपने पक्के मकान तोड़ने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के आने जाने वाले रास्ते पर पानी भरा होने के कारण गांव तक कोई वाहन नहीं पहुंच पा रहा है।
विज्ञापन

इस कारण अपने वाहनों को दूसरे गांव में खड़ा कर ग्रामीण जिला मुख्यालय पर आते-जाते हैं। उगरपुर, तीसराम की मडै़या में भी कटान तेजी से हो रहा है। इसके बावजूद तहसील के अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं है, न ही क्षेत्र में लेखपाल गांव में कटान से हो रहे नुकसान का सर्वे करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें