फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा की महाआरती देखने उमड़े लोग

Mon, 15 Feb 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद।  श्री कैलाश सेवा संस्थान और चैरीटेबल ट्रस्ट की ओर से मां भागीरथी के तट पर महाआरती का आयोजन किया गया। वाद्य यंत्रों के साथ हुई आरती में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। आचार्य प्रदीप नरायन शुक्ल ने बताया कि मेला रामनगरिया मे कल्पवास के दौरान महाआरती का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अपरा काशी में काशी की तर्ज पर हो रही आरती में शामिल होने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं। महाआरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। उधर,मेला क्षेत्र में चल रहे चरित्र निर्माण शिविर में सोमवार को वेद सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आचार्य चंद्रदेव शास्त्री ने कहा कि वेदों की अवहेलना करने वाला हमेशा दुखी रहता है।  वेद की आज्ञा पालन करने से ईश्वर की कृपा मिलती है।

उन्होंने कहा कि महाभारत काल में पांडवों के जुआं खेलने से वेदाें की मर्यादा का हृास हुआ । इसके कारण हुए युद्ध में लाखों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। आचार्य प्रदीप शास्त्री ने वेद को पढ़ना पढ़ाना चाहिए। भजन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वेद ईश्वरी वाणी है और इससे मनुष्य का कल्याण निहित है। राजस्थान से आए वैदिक विद्वान आचार्य धर्मदेव चतुर्वेदी ने रामचरित मानस की चौपाई सुनाई। कार्यक्रम में पंडित शिवनाराण, उदिता आर्या, सोहित आर्या, अजीत, अर्जुन, हरिओम, रेनू, संध्या आर्या, मुन्ना यादव, संदीप आर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें