फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली सफल बनाने को बांटी जिम्मेदारी

Mon, 15 Feb 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। भारतीय जनता पार्टी की बैठक में बरेली में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां बांटी गई। बरेली में 28 फरवरी को होने वाली रैली को प्रधानमंत्री संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सोमवार को पांचाल घाट स्थित एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक में कानपुर क्षेत्र के प्रभारी और प्रदेश मंत्री डा. समीर सिंह और कानपुर क्षेत्र के उपाध्यक्ष व जिले के रैली प्रभारी मानवेंद्र सिंह ने पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे। जिले के वरिष्ठ नेताओं को 14 मंडलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद का प्रभार मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, बढ़पुर व छावनी मंडल का प्रभारी प्रांशुदत्त द्विवेदी को बनाया है।

राजेपुर मंडल से पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, नवाबगंज मंडल का प्रभार पूर्व विधायक सुशील शाक्य, नीबकरोरी मंडल का प्रभार राजीव कुमार सिंह, कायमगंज मंडल का प्रभार मिथलेश अग्रवाल, कंपिल मंडल का प्रभार अमर सिंह खटिक को दिया है।    
विज्ञापन


इसी तरह शमशाबाद मंडल का प्रभारी चेयरमैन विजय गुप्ता, अचरा मंडल का प्रभारी वीरेंद्र सिंह कठेरिया, कमालगंज मंडल का प्रभारी फतेह चंद्र वर्मा, जहानगंज मंडल का प्रभारी देवेंद्र कटियार और जितेंद्र राठौर तथा मोहम्मदाबाद मंडल का प्रभारी नागेंद्र सिंह राठौर को बनाया है।

जिला महामंत्री विमल कटियार ने बताया कि रैली में वाहनों को ले जाने की व्यवस्था सांसद मुकेश राजपूत, विमल कटियार और रूपेश गुप्ता को सौंपी गई है। 28 फरवरी को बरेली में पार्टी की ओर से किसान स्वाभिमान रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली में किसानों को सरकार के द्वारा किसान हितों में किए गए कार्यों, फसल बीमा योजना आदि की जानकारी दी जाएगी। रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें