फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा के बहाव से कटरी में कटान शुरू

Fri, 24 Jun 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फ़र्रुख़ाबाद
विज्ञापन
कटरी तौफीक में कटान करती गंगा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नरौरा बांध से पानी छोड़े जाने और बारिश के कारण गंगा नदी ने कटान करना शुरू कर दिया है। गंगा के कटान से गांव कटरी तौफीक इसकी चपेट में आ गया है। कटान होने से यहां के रहने वाले रामशरन का 6 बीघा खेत, रामतीर्थ, राधेश्याम, अखिलेश, महेशचंद्र, मकरचंद्र और धर्मपाल के खेत कटने लगे हैं। कटान को देखते हुए यहां के लोगों ने पलायन शुरू कर दिया है। कई ग्रामीणों की पिपरमेंट की फसल भी बह गई।
विज्ञापन


रिंकू, नन्हे, राधेश्याम, ब्रह्मदत्त, शोभित आदि ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के दौरान भाजपा सांसद मुकेश राजपूत से बांध बनवाने की मांग की थी। लेकिन अभी तक बांध बनना शुरू नहीं किया गया। नतीजतन गंगा नदी ने फिर कटान शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि पिछले कटान से बर्बाद हुए वह लोग अभी पनप भी नहीं पाए थे कि गंगा नदी ने फिर कटान करना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने कहा कि बांध न बनने के कारण इस बार वह लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि गंगा तेजी से कटान करती हैं तो विकास खंड राजेपुर का गांव उगरपुर समेत कई गांव इसकी इसकी चपेट में आएंगे। फिलहाल गंगा किनारे रहने वाले ग्रामीणों ने यहां से पलायन करना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें