लोहिया अस्पताल में खड़े रजत प्रताप उर्फ गोपाल के परिजन। संवाद
- फोटो : FARRUKHABAD
फर्रुखाबाद। गुरु पूर्णिमा पर्व पर परिवार के साथ गंगा स्नान करने गया किशोर डूब गया। करीब दो घंटे बाद गोताखोरों ने उसे बाहर निकाला। परिजन उसे लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
फतेहगढ़ कोतवाली के गांव महमदपुर निवासी देवेंद्र सिंह परिवार के साथ सुंदरपुर कटरी घाट पर गंगा स्नान करने गए थे। सुबह नौ बजे सभी स्नान कर रहे थे, तभी रजत प्रताप उर्फ गोपाल(16) अचानक डूब गया। वहां मौजूद गोताखोर व गांव के तैराकों ने उसे बचाने को छलांग लगाई। करीब दो घंटे के प्रयास के बाद गोपाल को निकाल लिया। परिजन दोपहर 12 बजे उसे लेकर लोहिया पहुंचे, जहां डॉ. प्रदीप सिंह ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गोपाल कक्षा आठ का छात्र था। उसका एक छोटा भाई अंश और तीन बहनें प्रीती, कंचन और रिया हैं। मां मंजूदेवी समेत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता देवेंद्र ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया।
रजत उर्फ गोपाल का फाइल फोटो। संवाद- फोटो : FARRUKHABAD