फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा आरती, दीपदान के साथ शुरू हुआ रामनगरिया

Mon, 05 Jan 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मेला श्री रामनगरिया का सोमवार को जिलाधिकारी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्हाेंने कहा कि गंगा की शुचिता एवं पवित्रता को बनाए रखने के लिए नालों का गंदा पानी गंगा में नहीं गिरने दिया जाएगा। मेला क्षेत्र में पॉलीथिन और धूम्रपान को निषेध रखा जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को जिलाधिकारी एनकेएस चौहान और पुलिस अधीक्षक विजय यादव प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मेला क्षेत्र पहुंचे। उन्होंने मेला क्षेत्र में लगे प्रशासनिक पांडाल व थाने का फीता काटकर मेले का विधिवत उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा की सेवा करने का उन्हें अवसर मिला है। कल्पवासियों को स्वच्छ जल मिले इसके लिए नालों का गंदा पानी गंगा नदी में नहीं गिरने दिया जाएगा।

उन्होंने मेला क्षेत्र में पॅालीथिन बिक्री पर रोक लगाने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक विजय यादव ने कहा कि मेला क्षेत्र में किसी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साधु संतों की साधना में खलल न पड़े इसका ध्यान रखा जाएगा। जिला जज राजन चौधरी ने कहा कि रामनगरिया क्षेत्र देखकर प्रयाग का दृश्य याद आ रहा है। मां भागीरथी की अविरल धारा बहती रहे इसके लिए मंगल कामना करता हूं।
विज्ञापन


सदर एसडीए सुनील वर्मा ने कहा कि मेला में किसी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। पूर्व विधायक महरम सिंह ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन गंगा की सेवा में गुजरा है। इस मौके पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शांति के दूत कबूतर व गुब्बारों को छोड़कर पूरे क्षेत्र की मंगल कामना की।

कार्यक्रम में शरीक होने आए सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने बैंड की मोहक धुनों से स्वागत किया। सेंट्रल जेल के कैदी मास्टर शाकिर ने अपनी टीम के साथ रघुपति राघव राजाराम पतित पावन सीताराम गीत से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर शाम जिलाधिकारी समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने गंगातट पर पहुंचकर मां गंगे की आरती उतारी और धारा में दीपदान किया। हवन भी किया गया।

 इस अवसर पर सीडीओ एसएन शुक्ल, एडीएम मनोज सिंघल, एएसपी रामभुवन चौरसिया, चारों तहसीलों के एसडीएम, पीडी डीआर विश्वकर्मा, संत बालकदास, बजरंगदास, आचार्य मधुप, पूर्णेश्वरानंद सरस्वती, रामप्रकाश आश्रम, सत्यस्वरूप आश्रम, दयालु महाराज, सपा जिलाध्यक्ष रामसेवक यादव, रमला राठौर, बीके मंजू,
विज्ञापन


अरुण प्रकाश तिवारी, संजय गर्ग, अनिल मिश्र, पूर्व डीजीसी सुरेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह यादव, धीरज आर्य, अंजुम दुबे और जमील अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें