फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक पति व दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। नगर क्षेत्र की एक महिला ने सैनिक पति पर दहेज की मांग पूरी न होने पर दोस्तों से सामूहिक दुष्कर्म कराने का आरोप लगाया है। साथ ही बनाया गया वीडियो तलाक न देने पर वायरल करने की धमकी भी दी गई। डीएम व एसपी से गुहार के बाद महिला की तहरीर पर पुलिस ने सैनिक पति, सास, ससुर के अलावा दोस्तों पर दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र की महिला की शादी तीन वर्ष पूर्व नगर के एक सैनिक के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने 10 लाख रुपये खर्च किए फिर भी ससुरालीजन संतुष्ट नहीं हुए और कार की मांग करने लगे। जब महिला के पिता ने मांग पूरी करने असमर्थता जताई तो वह उसका उत्पीड़न करने लगे। दिवाली की छुट्टी में जब सैनिक पति घर आया तो पत्नी की पिटाई की और कहा कि उसे बेचकर मांग पूरी करेंगे। ससुर ने जेठानी के खिलाफ भी 26 नवंबर को झूठा मुकदमा दर्ज कराया। 25 दिसंबर की रात पति अपने 4 साथियों के साथ घर आए। सास-ससुर के अलावा एक अज्ञात भी था। पति ने चारों दोस्तों के साथ उसे एक कमरे में बंद कर दिया। चारों ने असलहों व डंडों से धमकाकर उससे दुष्कर्म किया। पति ने इसका वीडियो भी बना लिया और तलाक देने की धमकी दी। तलाक न देने पर वीडियो वायरल कर बदनाम करने के लिए कहने लगा। महिला ने दो दिन पहले डीएम व एसपी से इस मामले में शिकायत की थी। इसके बाद उसने सैनिक पति, सास, ससुर व दोस्त शिवम गुप्ता, भानू मिश्रा निवासीगण निवासी गंगादरवाजा, धर्मेंद्र यादव, अवनीश यादव निवासीगण ग्राम आख़ूनपुर व एक अज्ञात के खिलाफ दहेज उत्पीड़न व सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें