फोटो-19 पल्ला मोहल्ले से निकली विसर्जन यात्रा में नाचते श्रद्धालु। स्रोत: जागरुक पाठक
फोटो-20 शहर के नेहरू रोड़ पर विसर्जन यात्रा के दौरान लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
फोटो-21 नवाबगंज में निकली विसर्जन यात्रा में शामिल श्रद्धालु। संवाद
- ढोल-डीजे की धुन पर नाचते-गाते पांचाल घाट पहुंचे श्रद्धालु, रास्ते में लगा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद/नवाबगंज। गणेश महोत्सव के समापन पर बृहस्पतिवार को गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। शहर से नवाबगंज तक श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्राएं निकालें। गणपति बप्पा को विदाई देने के लिए सभी पांचाल घाट पहुंचे। सुबह से शाम तक विसर्जन यात्राओं के कारण प्रमुख मार्गों पर जाम लगा रहा। श्रद्धालु ढोल और डीजे की धुन पर नाचते-गाते, अबीर-गुलाल उड़ाते हुए आगे बढ़े।
फतेहगढ़, भोलेपुर, आवास विकास, पल्ला समेत शहर के विभिन्न स्थानों से करीब 12 गणेश प्रतिमाएं विसर्जन के लिए ले जाई गईं। पल्ला मोहल्ले की शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जगह-जगह गणपति की आरती उतारी गई और प्रसाद वितरित किया गया। जयकारों के बीच प्रतिमाओं को पांचाल घाट ले जाकर विधि-विधान से भू-विसर्जन किया गया।
नवाबगंज नगर पंचायत के हनुमान, कमल, पंचवटी, बनखंडी मंदिरों और डॉ. राकेश वाली गली की गणेश प्रतिमाओं की एक साथ यात्रा निकली। इससे नगर का माहौल भक्तिमय हो गया, श्रद्धालु अबीर-गुलाल लगाते डीजे पर नाचते हुए पांचाल घाट पहुंचे। गणपति बप्पा मोरया के जयकारे गूंजते रहे। कमल मंदिर अध्यक्ष टिंकू राठौर, पंचवटी मंदिर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, हनुमान मंदिर अध्यक्ष संतोष गुप्ता, बनखंडी मंदिर अध्यक्ष प्रमोद कुमार और डॉ. राकेश वाली गली के गणेश महोत्सव अध्यक्ष गौरव सक्सेना समेत हजारों श्रद्धालु यात्रा में शामिल थे। कमालगंज के गांव रजीपुर और राजेपुर भूड़ की प्रतिमाओं का शृंगीरामपुर स्थित गंगा तट पर भू-विसर्जन किया गया। इस दौरान लोगों ने खूब अबीर गुलाल उड़ाया और बप्पा के जयकारे लगाते रहे।
फोटो-19 पल्ला मोहल्ले से निकली विसर्जन यात्रा में नाचते श्रद्धालु। स्रोत: पाठक