नौवें गणेश महोत्सव के अवसर पर बूरा वाली गली में बीती रात जगराते का आयोजन किया गया। विधायक नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया। राजीव गांधी नगर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। कांचवाली मंदिर में ब्रज की होली खेली गई। उधर, पांडेश्वरनाथ मंदिर में सप्तम नवाह्रपारायण महायज्ञ हुआ।
बूरावाली गली में नौवें श्री गणेश महोत्सव अवसर पर देवी जागरण का आयोजन किया गया।
मिश्रा म्यूजिक ग्रुप के कलाकार मुकेश कुमार ने लड्डू खाके जाना गणपति लड्डू खाके जाना और लता ने मां मुरादे पूरी कर दे हलवा बांटूंगी समेत भक्ति गीत सुनाए तो श्रोता झूम उठे। इस दौरान राधा-कृष्ण, मां काली और शंकर जी की भव्य झांकी सजाई गई।
विधायक नरेंद्र सिंह यादव के पुत्र सचिन यादव ने भगवान गणेश का पूजन किया। इस अवसर पर मोहित यादव, कल्लू, बऊआ, कुलदीप कुमार, सोनू, राजू, हिमांशु, रजत, शिवम और राजा आदि मौजूद रहे।
राजीव गांधी नगर में गणेश महोत्सव को लेकर श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजीव दीक्षित, पीयूष दुबे, सोनू अग्निहोत्री, अमित सिंह, हिमांशु शाक्य, तमन्ना दुबे, मीना पांडेय, दीक्षा अग्निहोत्री, नितिन सोलंकी, गौरव सिंह, अशोक पाल, सोनू तिवारी और जानकी प्रसाद शाक्य आदि मौजूद रहे।
नाला मछरट्टा स्थित कांच वाला मंदिर में ब्रज की होली का आयोजन किया गया। मथुरा से आए कलाकारों ने फूलों से ब्रज की होली खेली। इस अवसर पर श्री मंगला गौरी सेवा समिति के अध्यक्ष अनूप चौरसिया, संरक्षक अनिल कसेरे, सचिव अरविंद गुप्ता, कोषाध्यक्ष विमलेश मिश्र और संयोजक सचिन यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, पांडेश्वरनाथ मंदिर में सातवां नवाह्रपारायण महायज्ञ शिवाकांत मिश्र, प्रमोद मिश्र, रामेंद्र मिश्र और ओंकारनाथ मिश्र ने संपन्न करवाया। दोपहर को महिला संगीत का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवीन मिश्र नब्बू, कालीचरन, सुमित कुमार, सोनू कुमार, विजय कुमार, अंबरीश, विवेक शर्मा और ह्रदेश कुमार आदि मौजूद रहे।
कटरा डौरूनाथ में साईं संध्या का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री गणेश मंडल एवं कटरा डौरूनाथ कमेटी के अध्यक्ष विनोद मराठा, उपाध्यक्ष आनंद मराठा और कोषाध्यक्ष संजय मेरठ वाले आदि मौजूद रहे।
मोहल्ला नुनहाई स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर में भी साईं भजन संध्या का आयोजन हुआ। आरती के बाद प्रसाद वितरित किया गया।
इस अवसर पर शकुंतला गुप्ता, बिटाना दीक्षित, अलका पांडेय, मनोरमा तिवारी, सावित्री देवी, मीना देवी, मनोरमा दीक्षित, श्याम किशोर तिवारी, भप्पू सोनी, महेशचंद्र शुक्ल और प्रमोद पांडेय आदि मौजूद रहे।
छावनी स्थित महाकाल मंदिर में भगवान गणेश की पूजा अर्चना मुनि अलौकिक महाराज और अर्चना दीक्षित ने विधि-विधान से की। इस अवसर पर कैलाश शुक्ल, अवधेश बाजपेयी, राकेश गुप्ता, संध्या कटियार, जगदेवी, ममता देवी और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।