फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फुंका, आधे शहर में बिजली संकट

Fri, 16 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर लगे 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मरों में से एक 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार शाम को जवाब दे गया। इसके फुंकने से आधे शहर में बिजली संकट छा गया है। इसको बदलने में अभी करीब एक सप्ताह का समय लगेगा। इस कारण उपकेंद्र से संचालित चार फीडरों से शहरियों को तीन-तीन घंटे बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन



फतेहगढ़ विद्युत उपकेंद्र पर 10-10 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे है। एक 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से फतेहगढ़ और बेवर रोड फीडर से बिजली सप्लाई होती है और दूसरे 10 एमवीए ट्रांसफार्मर से मिल्कडेरी और डिवीजन फीडर से शहरियों को सप्लाई होती है। शुक्रवार की शाम को फतेहगढ़ और बेवर रोड फीडर वाला 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर अचानक खराब हो गया।

इसकी जानकारी मिलने पर जेई राकेश कुमार, एसडीओ राहुल बाबू कटियार व एक्सईएन एसके शर्मा उपकेंद्र पर पहुंचे। ट्रांसफार्मर की जांच कराई तो वह खराब होने की रिपोर्ट आई। एसडीओ राहुल बाबू कटियार ने बताया कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। इस कारण एक 10 एमवीए के ट्रांसफार्मर से चारों फीडरों से शहरियों को बिजली दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए रोस्टर बना दिया गया है। जब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं आता है तब तक प्रत्येक फीडर से तीन-तीन घंटे बिजली सप्लाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें