विकास कार्यों की जमीनी हकीकत देखने लखनऊ से आए उपायुक्त विकास संयुक्त शंकर लाल तिवारी ने गांव सिकंदरपुर में खंड़जा निर्माण में किए गए खेल को पकड़ा। इस्टीमेट में 141 मीटर स्वीकृत खंड़जे का निर्माण 113 मीटर कराया गया। उपायुक्त विकास संयुक्त ने वीडीओ की फटकार लगाते हुए निर्माण को पूरा कराने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को उपायुक्त विकास संयुक्त शंकर लाल तिवारी ने लोहिया गांव झौआ का निरीक्षण किया। इसमें मनरेगा योजना के तहत बनवाए गए तालाब, लोहिया आवासों का निर्माण समेत अन्य कार्य देखे। जिन लोहिया आवासों का निर्माण कराया गया है।
उनमें से अधिकांश लोहिया आवासों में प्लास्टर व खिड़की नहीं लगी थी। अधूरा निर्माण देखकर विकास संयुक्त ने बीडीओ डा विपिन कुमार से नाराजगी जताते हुए कहा कि अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा कराया जाए। इसमें लापरवाही बरते जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
गांव और तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद ग्राम सभा सिकंदरपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां मनरेगा योजना के तहत बनवाने गए तालाब में गंदगी देखकर नाराजगी जताई।
मनरेगा से गांव में 141 मीटर खड़ंजा स्वीकृत होकर निर्माण कराया गया था। विकास संयुक्त ने फीते से खड़ंजे की लंबाई जांची।
तो पता चला कि 141 के स्थान पर 113 मीटर खड़ंजा बना हुआ मिला। इस पर वीडीओ राकेश कुमार पर नाराजगी जताते हुए अधूरा काम पूरा करने के निर्देश दिए। प्रधान को तालाब की सफाई कराने के निर्देश दिए।