फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी ने निभाई पूरी जिम्मेदारी

Sun, 19 Feb 2017 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
-घूंघट की ओट से वोट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जनतंत्र के महापर्व पर महिलाओं ने अपनी   जिम्मेदारी बखूबी निभाई। बुजुर्ग हों या युवा, सभी मतदान केंद्रों पर पहुंचीं और देश एवं समाज के निर्माण की दिशा में अपना योगदान दिया। अपने हक का प्रयोग किया।
विज्ञापन



पहले मतदान फिर जलपान...के स्लोगन का पालन करते हुए   महिलाओं की भीड़ सुबह से ही पोलिंग बूथ पर नजर आने लगी। ग्रामीण क्षेत्र में महिलाएं घूंघट में थीं, मगर जोश उत्साह किसी से कम नहीं। लोकतंत्र में भ्रष्टाचार मिटाने व महिलाओं की सुरक्षा के लिए वोट की चोट की।

पूरे चुनाव में किसी भी बूथ पर महिलाओं की लाइन, पुरुषों की लाइन से कभी कम नहीं हुई। सुबह आठ बजे से ही कायमगंज, फर्रुखाबाद, अमृतपुर क्षेत्रों में ग्रामीण इलाकों में महिलाएं वोट देने के लिए लाइन में लगी दिखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें