कायमगंज। महिला मित्र की बेवफाई प्रेमी युवक को बर्दाश्त न हुई, तो उसने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव अठसैनी पहाड़पुर निवासी दिलीप कुमार (24) का एक महिला मित्र से प्रेम प्रसंग था। महिला ने एक दूसरे युवक से दोस्ती कर ली। दिलीप ने दूसरे युवक को उसके यहां आते-जाते देखा तो एतराज जताया। महिला पर पाबंदी लगाई। उसने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत कर दी।
इस पर पुलिस एक्शन में आ गई। सोमवार को दिलीप ने महिला की बेवफाई से क्षुब्ध होकर जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया।इलाज के दौरान युवक के भाई ने उसकी पूरी प्रेम कहानी बताई।