फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: धोाखाधड़ी कर परीक्षा में शामिल होने आए युवक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पुलिस भर्ती परीक्षा में आधार कार्ड में नाम व जन्म तिथि बदलकर शामिल होने आए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में युवक के दोबारा हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा देने की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली के पीडी महिला पीजी कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र था। रविवार को जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव अजीजलपुर निवासी महमूद पहली पाली में परीक्षा देने आया। केंद्र संचालिका प्राचार्या विनीता मिश्रा के मोबाइल नंबर पर एक फोन आया। महमूद के गलत तरीके से परीक्षा में शामिल होने की बात बताई गई।
विनीता मिश्रा ने जांच करवाकर महमूद को बैठा लिया। जांच में पता चला कि महमूद का असली नाम महमूद आलम है। आधार कार्ड में नाम व जन्म तिथि बदलकर वह हाईस्कूल व इंटर की दोबारा परीक्षा देकर पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महमूद को पकड़ लिया। पुलिस ने प्राचार्या की तहरीर पर महमूद के खिलाफ धोखाधड़ी कर परीक्षा में शामिल होने का मुकदमा दर्ज कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी महमूद को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। कोतवाल हरिश्याम सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें