फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: दोस्त ने पासवर्ड पूछकर खाते से कर ली 58 हजार रुपये की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कंपिल। एक दोस्त ने पासवर्ड पूछकर बैंक खासे से 58 हजार से अधिक रुपये की खरीदारी कर ली। पीड़ित के घर आने पर इसकी जानकारी हुई। उसने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना दूसरे थाना क्षेत्र का होने की बात कहकर टरका दिया।
क्षेत्र के गांव महमदपुर पट्टी सपाह निवासी सुखेंद्र सिंह वाहन चलाने चालक हैं। वह कुछ दिन पहले किसी काम से लखनऊ गया था। वहां पड़ोसी गांव का निवासी एक दोस्त मिल गया। उसने बताया कि वह एक कंपनी में लोन देने का काम करता है। उसने लोन देने के लिए सुखेंद्र से आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि पत्रावली ले ली।
विज्ञापन

लोन ऑनलाइन करने का बहाना बनाकर उसने सुखेंद्र से मोबाइल का पासवर्ड पूछ लिया। काफी देर तक वह मोबाइल में कुछ करता रहा। इसके बाद मोबाइल वापस कर दिया। जब वह घर पहुंचा, तो पता चला कि उसके बैंक खाते से 58,116 रुपये की खरीदारी कर ली गई है।
विज्ञापन

धोखाधड़ी की जानकारी होने पर पीड़ित ने शनिवार को थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घटना दूसरे जिले और थाने की बताकर टहला दिया। अब सुखेंद्र परेशान घूम रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें