शिक्षक पदों पर समायोजन से रोके गए 11 शिक्षामित्रों के अभिलेखों की जांच
पड़ताल में एक के अभिलेखों में हेराफेरी पकड़ी गई है। जांच कमेटी ने
अभिलेखों की जांच पूरी कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। मंगलवार को कमेटी बीएसए
को जांच आख्या सौंपेगी।
प्राथमिक विद्यालय खानपुर मसेनी की शिक्षामित्र
रिंकी, प्राथमिक विद्यालय गौसपुर की शिक्षामित्र पंकज कुमारी, कंपिल के
बरखेड़ा की दीप्ती, रीना सिंह, दीपुर नगरिया सिकंदरपुर की शिल्पी मिश्रा,
मोहम्मदाबाद के माधौपुर की सपनादेवी, पताैंजा
मूसाखिरिया जहानगंज के
मोहम्मद दानिश, अलहदपुर भटौली करनपुरदत्त के वृजपाल, मानिकपुर रुदायन के
हरिओम अवस्थी, ऊगरपुर कटरी स्कूल के सुशील दुबे, गुचलिहाई कुबेरपुरघाट के
शिक्षामित्र रमेश चंद्र के शिक्षक पदों पर समायोजन पर जिला बेसिक शिक्षा
अधिकारी ने रोक लगा दी थी। इन शिक्षामित्रों ने अभिलेखों की जांच की मांग
की। जांच न होने पर भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी दी थी। डीएम के आदेश
पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी का गठन किया। इसमें
बीईओ
बढ़पुर महेश चंद्र शर्मा, बीईओ सुमित वर्मा और प्रभारी नगर शिक्षा अधिकारी
अनिल शर्मा को शामिल किया गया था। जांच कमेटी ने शिक्षामित्रों के अभिलेख
जमा कराए और इनसे पूर्व में कार्यालय में जमा किए गए अभिलेखों से मिलान
किया। जांच पड़ताल में एक शिक्षामित्र के अभिलेखों में हेराफेरी का मामला
पकड़ा गया। बीईओ महेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षामित्र
हरिओम अवस्थी
प्राथमिक विद्यालय मानिकपुर में तैनात हैं। जांच में शिक्षामित्रों के
अभिलेखों में हेराफेरी किए जाने का मामला
सामने आया है। अन्य सभी
शिक्षामित्रों के अभिलेख सही मिले हैं। जांच रिपोर्ट मंगलवार को जिला बेसिक
शिक्षा अधिकारी को सौंप दी जाएगी।