कमालगंज नगर पंचायत में बैठक में मौजूद अध्यक्ष व सभासद।
- फोटो : FARRUKHABAD
12 साल बाद नए सिरे से कर निर्धारण
कमालगंज। नगर पंचायत बोर्ड की बैठक बुधवार को हुई। इसमें 15वें वित्त से जल संरक्षण के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट का कार्य कराए जाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 27.02 लाख रुपये ग्रांट आई है। करीब 12 साल बाद नए सिरे से कर निर्धारण करने व आनलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा दिए जाने का निर्णय हुआ। इस मौके पर सभासदों ने सफाई व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई।
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति माहेश्वरी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में अधिशासी अधिकारी मुन्ना कुमार ने कहा कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 15वें वित्त से 27.02 लाख रुपये मिले हैं। जल्द ही इस पर कार्य शुरू करने का निर्णय हुआ। ऑनलाइन टैक्स जमा करने के लिए दिल्ली की एक फर्म के कर्मचारी में लैपटॉप पर कर्मचारियों को प्रक्रिया समझाई गई।
आजादनगर में पानी की समस्या दूर करने के लिए पंप हाउस के निर्माण को लीज पर जमीन लिए जाने का प्रस्ताव किया गया। नगर में लगने वाली होर्डिंग्स पर कर वसूलने का प्रस्ताव हुआ। सभासद शांतिबोध पालीवाल व सुमित ने सफाई कार्य की जांच की व्यवस्था को और मजबूत करने पर बल दिया।
हिना दवे ने कहा कि कूड़ा उठाने के बाद जो दुकानदार कूड़ा डालें, उन पर जवाबदेही या जुर्माना हो। रामनिवास शर्मा ने रेलवे रोड पर नाली सफाई कार्य को कारगर बनाने को कहा। संजय कामल, दीपू बजाज, गुलनाज, शहनाज भी रहे।