फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: बकाये का भुगतान करने वाले किसानों को मुफ्त बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सरकार ने निजी नलकूप किसानों को एक अप्रैल 2023 से सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देने की घोषणा की है। यह लाभ उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगा, जो 31 मार्च 2023 तक के बकाए का पूर्ण भुगतान कर चुके होंगे। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पंजीकरण शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार ने निर्देश दिए कि एक अप्रैल 2023 से निजी नलकूप उपभोक्ताओं (एलएमवी-5) को मुफ्त बिजली देने के लिए विभागीय अधिकारी उनका ऑनलाइन पंजीकरण कराएं। योजना का लाभ एक अप्रैल 2023 से उन्हीं उपभोक्ताओं को दिया जाएगा, जो 31 मार्च 2023 तक के बकाए का पूर्ण भुगतान कर चुके होंगे।
ब्याज व विलंब अधिभार की गणना 31 मार्च 2023 तक के कुल बकाए पर की जाएगी। उपभोक्ता अपना पंजीकरण uppcl.org पर स्वयं कर सकते हैं। पंजीकरण के समय उपभोक्ता को मूल बकाए की 30 प्रतिशत धनराशि जमा करनी होगी। 30 प्रतिशत धनराशि जमा करने पर ही उपभोक्ता को इस योजना के तहत पंजीकृत माना जाएगा।
विज्ञापन

एकमुश्त जमा करने पर ब्याज व विलंब अधिभार में शत-प्रतिशत छूट, तीन किस्तों में भुगतान करने पर 90 प्रतिशत और छह किश्तों में भुगतान करने पर ब्याज व विलंब अधिभार में 80 प्रतिशत छूट दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने बताया कि रजिस्ट्रेशन कराने की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित है। जो किसान 30 जून तक रजिस्ट्रेशन कराकर पूर्व का बिल जमा नहीं करेंगे, उनको मुफ्त निर्धारित यूनिट 1300/1045 क्षेत्रानुसार का लाभ नहीं मिलेगा।
उन्होंने निजी नलकूप किसानों से आह्वान किया कि वह लोग निर्धारित तिथि तक पंजीकरण कराकर योजना का लाभ लें। गौरतलब है कि जनपद में 17,687 नलकूप किसान हैं, जिन पर लगभग 65.24 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें