फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: अपने घर पर अंधेरा कर दूसरे के यहां कर रहे उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इंडिया गठबंधन में कौम का प्रत्याशी न होने से मुस्लिमों में बढ़ते असंतोष का दर्द सपा के वरिष्ठ नेताओं में भी झलकता दिखा। जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने कहा कि हम अपने घर पर अंधेरा कर दूसरे घर पर उजाला करने जैसा है। यही नहीं दो महासचिव बनाने पर भी मुस्लिम नेता बिफर गए।
विज्ञापन

सपा ने शहर के मोहल्ला नखास स्थित एक मैरिज लॉन में मुस्लिम समाज के असंतुष्ट और जिम्मेदार लोगों की बैठक बुलाई थी। जिला प्रभारी मौलाना इरफान उल हक कादरी ने कहा कि हम कौम के नेता हैं। कौम जिस झंडे के नीचे सियासत करेगी, हम उसके साथ हैं। कहा कि यह बहुत ही नाजुक दौर है। आपसी मतभेद भुलाकर सिर्फ इंडिया गठबंधन प्रत्याशी को जिताने में लगें।
जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम ने ने भी दर्द बयां किया। कहा कि हम अपने घर में अंधेरा करके दूसरे घर पर उजाला कर रहे हैं। यह इसलिए कर रहे कि जिले से भाजपा प्रत्याशी किसी कीमत पर न जीते। कहा कि इस मंच पर भी कुछ लोग ऐसे बैठे हैं, जो वोट के सौदागर हैं। मुस्लिम समाज का वोट बेच लेते हैं। ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष सिराजुल उर्फ मुन्ना ने कहा कि एम तो सपा के साथ है, मगर वाई पर ध्यान देने की जरूरत है। मुस्लिम क्षेत्र में बैठक की बजाय अन्य जातियों पर ध्यान दिया जाए। पूर्व नगर अध्यक्ष मोहम्मद चांद ने कहा कि सपा में पहली बार ऐसा हुआ कि दो बार महासचिव बनाए गए। एक ऐसी जाति से हैं, जिसका वोट कभी भी सपा को नहीं मिला। सपा को वोट चाहिए, मगर मुस्लिम महासचिव बनाकर दो फाड़ कर दिए गए। बैठक में हाजी जियाउद्दीन खान, खुर्शीद खान, लइक राईन, मसरूर अहमद, आतिब अंसारी, अजहर खान आदि थे। संचालन मोहम्मद अखिल व अध्यक्षता हाजी अहमद अंसारी ने की।
हमारा बड़ा परिवार, हर किसी का सम्मान

सपा जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हमारा बड़ा परिवार है। इसमें कुछ लोगों को शिकवे शिकायतें होती हैं। हम परिजन बैठकर सभी की बातें सुनकर मामला निपटा देते हैं। उन्होंने बैठक में कह दिया कि हमारा सम्मान रहे या न रहे, मगर आप सकका सम्मान बरकरार रहेगा। कोई विशेष बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें