फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंगफली व मक्का के 25 लाख लेकर भाग गया कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। सातनपुर मंडी के एक आढ़ती की मक्का और मूंगफली के 25 लाख रुपये लेकर कर्मचारी लापता हो गया। पीड़िता ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सुरभि गुप्ता की सातनपुर मंडी में आढ़त है। आढ़त पर इन दिनों मक्का और मूंगफली की खरीद चल रही है। उनकी आढ़त पर शाहजहांपुर के कलान कस्बा निवासी अमित गुप्ता उर्फ बड़े काम करता था। तीन जुलाई को वह दो ट्रक मूंगफली भरकर ले गया। इसका 14 लाख रुपये अकाउंट में आना था, मगर नहीं आया। कर्मचारी झूठ बोलकर व्यापारी से 14 लाख रुपये का कैश ले आया।
यही नहीं वह 11 लाख रुपये की मक्का भी बेचने गया था। उसका पैसा भी लाकर नहीं दिया। उसके दोनों मोबाइल नंबरों पर कॉल की गई, तो मोबाइल बंद मिले। दिस मकान में वह किराए पर रहता था, वहां पता किया गया, तो जानकारी मिली कि कर्मचारी पत्नी और बच्चों के साथ मकान खाली करके चला गया है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें