फर्रुखाबाद। ग्राम पंचायत परिउली खरिदायी के प्रधान पर बगैर काम कराए फर्जी बिलों से नौ लाख रुपये का घोटाला करने का आरोप लगा है। शिकायत हलफनामे के साथ बैंक स्टेटमेंट लगाकर डीएम से की गई है। जांच कराकर कार्रवाई की है।
नवाबगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत परिउली खरिदायी के मजरा नगला नानकार निवासी रंधीर सिंह ने डीएम से की शिकायत में कहा कि पांच साल में ग्राम निधि प्रथम, मनरेगा, शौचालय, हैंडपंप मरम्मत का कोई काम प्रधान नरेंद्र सिंह यादव ने नहीं कराया है।
प्रधान ने विभिन्न योजनाओं के नौ लाख रुपये कागजों में काम दिखाकर फर्जी बिलों के माध्यम से निकाल लिए हैं। हकीकत बैंक स्टेटमेंट से उजागर हो रही है। प्रधान नरेंद्र सिंह कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। चुनाव आ रहा है। इस कारण झूठी शिकायत की गई है।