फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क व सैनिटाइजर खरीद में खेल की जांच को कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोरोना से आम लोगों के बचाव व नियंत्रण को जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी निधि से एक करोड़ 45 लाख रुपये दिए थे। इस धनराशि से मास्क व सैनिटाइजर की खरीद में जमकर मनमानी की गई। मामला शासन तक पहुंचा। शासन के आदेश पर जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक कटियार ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर मास्क व सैनिटाइजर की खरीद में किए गए भ्रष्टाचार की जांच की गुजारिश की थी। पत्र में कहा कहा कि स्वास्थ्य विभाग को सांसद निधि से 80 व चारों विधायकों की निधि से 65 लाख रुपये दिए गए थे।
विभाग ने मास्क की खरीद खुले बाजार की तुलना में काफी अधिक कीमत पर की। जबकि सैनिटाइजर भी खुदरा मूल्य से अधिक कीमत में थोक में खरीदा गया। 200 मिली की जगह 100 मिली की आपूर्ति कर गंभीर वित्तीय अनियमितता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने एएसडीएम सुनील यादव, कोषाधिकारी अतुल तिवारी व सीएमएस की जांच कमेटी गठित कर शीघ्र रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें