फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार दंपति ने बेटे व बहू के उत्पीड़न से मांगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। बीमार दंपति अपने पुत्र और पुत्रवधू के उत्पीड़न से परेशान हैं। बेटे और बहू की मारपीट से तंग वृद्घ दंपति ने वरिष्ठ नागरिक एवं माता-पिता का कल्याण अधिनियम 2007 के तहत एसडीएम सदर कोर्ट में मुकदमा दायर किया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ग्राटगंज निवासी महेश चंद्र सक्सेना (65) पत्नी रूपा सक्सेना(62) ने पुत्र आदेश व बहू अर्चना के खिलाफ एसडीएम कोर्ट में अर्जी दायर की है। उन्होंने कहा कि उनके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं। सभी की शादी कर दी है। एक पुत्री विनीता का ससुराल वाले उत्पीड़न करते थे।
वह ससुराल से आ गई और उनके साथ रहने लगी। दो पुत्र परिवार के साथ रहते हैं और कोई दिक्कत नहीं है। पुत्र आदेश सक्सेना व उसकी पत्नी अर्चना आए दिन उनसे मारपीट करते हैं। पुत्री विनीता बचाने आती है तो उसको भी पीटते हैं। सड़क पर खड़ा कर अपमानित करते हैं।
विज्ञापन

पीड़ित माता-पिता ने पुत्र आदेश व पुत्रवधू अर्चना को मकान से बाहर निकलवाने और भरण पोषण को दस हजार रुपये दिलाने की मांग की है। अर्जी पर पीड़ित माता-पिता के अधिवक्ता दीपक द्विवेदी ने दलीलें पेश कीं। सुनवाई के बाद एसडीएम सदर ने पुत्र और बहू को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें