फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार समेत पांच पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। एमईएस कर्मचारी से 6.20 लाख रुपये हड़पने के मामले में ठेकेदार सहित पांच लोगों केे खिलाफ कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कैंट निवासी बृजकिशोर गुप्ता एमईएस कार्यालय में कर्मचारी हैं। बरेली जिले के थाना इज्जनगर मोहल्ला प्रेमनगर छावनी अशरफ खान निवासी फरान अजीज, अजीज उल्लाह सिखलाइट रेजिमेंटल सेंटर फतेहगढ़ में शौचालय और बाथरूम बनाने का काम करता था।
फरान अजीज से उसकी जान पहचान हो गई। फरान अजीज उसके घर आने-जाने लगा। फरान अजीज ने बृजकिशोर गुप्ता को काम में समस्या बताकर 5.20 लाख रुपये मांगे और भुगतान होने पर रुपये वापस करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बृजकिशोर गुप्ता ने फरान अजीज की बात मान ली और उसको 5.20 लाख रुपये दे दिए। 10 अगस्त 2021 को बृजकिशोर ने रुपये मांगे तो फरान अजीज ने रुपये वापस नहीं किए। 20 सितंबर को दबाव डालने पर फरान अजीज ने स्टांप पर लिखकर दिया वह कुछ दिन में रुपये दे देगा।
कुछ दिन बाद फरान अजीज और उसके पिता अजीज उल्लाह ने बताया कि भुगतान में परेेशानी हो रही है। एक लाख रुपये दे दो नहीं तो पिछले रुपये भी डूब जाएंगे। बृजकिशोर गुप्ता ने पिछले रुपये निकालने के लिए एक लाख रुपये और दे दिए। 20 नवंबर 2021 को रुपये वापस मांगने पर फरान अजीज, उसके पिता अजीज उल्लाह और तीन अज्ञात लोगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और रुपये वापस करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें