फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका में डीएम को दो टीसी समेत चार कर्मी मिले नदारद

विज्ञापन
नगर पालिका का जर्जर भवन डीएम मानवेंद्र सिंह को दिखाते ईओ। - फोटो : FARRUKHABAD
विज्ञापन
नगर पालिका में दो टीसी समेत चार कर्मी मिले नदारद
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह ने नगर पालिका का निरीक्षण किया। उन्हें दो टैक्स कलेक्टर (टीसी) समेत चार कर्मचारी नदारद मिले। इस पर ईओ को स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। डीएम ने भवन जर्जर देख असंतोष जताया। कहा, नए भवन का तुरंत प्रस्ताव बनाएं। डीएम को दाखिल खारिज के 250 मामले लंबित मिले, तो नाराजगी जताई। उन्होंने शहर के सीमा विस्तार का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।
डीएम शुक्रवार की सुबह 10.10 बजे नगर पालिका पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले उपस्थिति रजिस्टर देखा, तो टीसी विजय राजन सक्सेना, सुनीता कुशवाह, अनुचर पंकज तिवारी तथा वकार फात्मा नदारद मिलीं। कुछ देर में वकार फात्मा पहुंचीं, तो डीएम ने कहा कि जब मेरे निरीक्षण में यह हाल है, तो आम दिनों में क्या होगा।
विज्ञापन

उन्होंने ईओ को गैरहाजिर मिले कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए। डीएम ने नए भवन के निर्माण को तुरंत प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश ईओ को दिए। नगर पालिका में दाखिल खारिज के 250 मामले लंबित मिले, तो एक माह में निस्तारित करने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने ईओ रविंद्र कुमार से कहा कि वह शहर के सीमा विस्तार को एक सप्ताह में प्रस्ताव तैयार करें। यह प्रस्ताव तुरंत ही शासन को भेजा जाएगा। इसमें आसपास के 44 गांवों को शामिल किया जा सकता है। उन्होंने 31 दिसंबर तक 14वें वित्त का धन खर्च करने के निर्देश दिए। डीएम ने पुराने रिकार्ड की बदहाल व्यवस्था देखी। कहा कि इसे तुरंत ही बीडिंग करवा दें। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक नसीम, अमित सक्सेना समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें