फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 लाख के गांजा के साथ चार शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
40 लाख के गांजा समेत चार शातिर दबोचे
विज्ञापन

फर्रुखाबाद। एसओजी व राजेपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में 40 लाख के गांजा के साथ चार तस्करों को पकड़ लिया है। उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया। इनके पास से पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार व दो मोबाइल बरामद किए हैं। पूछताछ में गैंग के अन्य सदस्यों के बारे में जानकारी मिली है।
एसओजी प्रभारी जेपी शर्मा व एसओ राजेपुर देवेश कुमार ने संयुक्त रूप से गांव दौलतपुर चकई के पास एक कार को पकड़ा। कार से पुलिस ने एक क्विंटल गांजा बरामद किया। पुलिस ने कार में सवार मोहम्मदाबाद कोतवाली के गांव नंदसा निवासी अखंड प्रताप सिंह उर्फ लला, कृष्ण प्रताप सिंह, गांव नगला पंचम निवासी अजीत यादव, जनपद कन्नौज कोतवाली गुरसहायगंज के गांव सराय प्रयाग निवासी अंकित यादव को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि आसपास के जनपदों में गांजा सप्लाई का काम करते थे। एसपी अशोक कुमार मीणा ने पुलिस लाइन के सभागार में बताया कि यह लोग उड़ीसा से गांजा लेकर आते हैं। इसके बाद दिल्ली, पंजाब व हरियाणा के अलावा आसपास के जनपदों में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में सप्लाई करते थे।
विज्ञापन

गैंग का लीडर अखंड प्रताप सिंह नौ माह पहले गांजा सहित पकड़ गया था। जमानत पर छूटने के बाद फिर से गांजा सप्लाई का काम करने लगा। उसके खिलाफ मोहम्मदाबाद और राजेपुर में चार मुकदमे दर्ज हैं। कई अन्य शातिरों के बारे में भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। उनको भी शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। एक क्विंटल गांजे की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 40 लाख रुपये है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें