फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्धावस्था में चार दुकानें जलीं

Sat, 04 Apr 2015 11:55 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में चार खोखों में शुक्रवार की रात आग लग गई। आग से लाखों का सामान राख हो गया। घटना की जानकारी पर याकूतगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल कमालगंज थाना इलाके का बता कर पीड़ितों को टरका दिया। फतेहगढ़ कोतवाली के गांव नगला ताड़ याकूतगंज निवासी राजीव का एक खोखा कापी-किताबों और  दूसरा जरनल
विज्ञापन


स्टोर का था। हुसैनपुर निवासी सियाराम का पास में ही पंचर का और यहीं मेवाराम का मिठाई का खोखा है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे इनमें आग लग गई। इससे सारा सामान जल कर राख हो गया। आग लगी देखकर आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सीओ सिटी वाईपी सिंह और याकूतगंज चौकी पुलिस मौके पर  पहुंची। पुलिस ने दमकल को सूचना दी

लेकिन दमकल के पहुंचने से पहले ही लोगाें ने आग पर काबू पा लिया।  तब तक चारों दुकानों का सारा सामान जल गया था। सूचना पर दुकानदार रात में ही मौके पर पहुंच गए। दुकानदारों का कहना था कि अज्ञात लोगों ने खोखों में आग लगाई है। इनसे सीओ ने कोतवाली जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। शनिवार की सुबह दुकानदार कोतवाली पहुंचे तो प्रभारी कोतवाल
विज्ञापन


अनूप तिवारी ने कहा कि घटनास्थल कमालगंज क्षेत्र का है। रिपोर्ट वहां पर दर्ज होगी। लोगों ने पूछा तो अनूप तिवारी ने कहा कि वह चौकी गलत बन गई है। चौकी कमालगंज इलाके में है। दुकानदार कमालगंज थाने गए तो वहां पर भी पुलिस ने

फतेहगढ़ का घटनास्थल बता कर टरका दिया। राजीव ने बताया कि उनकी दुकान में करीब 2.50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अन्य दुकानदारों ने बताया कि उनके यहां 50 से 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि वसूली के लिए फतेहगढ़ पुलिस तैयार रहती है। लेकिन रिपोर्ट के लिए थाना इलाका  कमालगंज का बता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें