फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार बिजलीघर 36 घंटे से बंद, 300 गांवों की बिजली गुल

Wed, 10 Sep 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
फोटो-21,पावर हाउस राजेपुर में भरा बाढ़ का पानी।संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
अमृतपुर। 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन होने से अमृतपुर तहसील क्षेत्र के चारों उपकेंद्र 36 घंटे बंद पड़े हैं। इससे करीब 300 गांवों की बिजली गुल है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ के चलते फॉल्ट दूर करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

सोमवार रात करीब 11 बजे 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन हो गई। इससे अमृतपुर, राजेपुर, सलेमपुर व तहसील उपकेंद्र बंद हो गए। इसके चलते इन उपकेंद्रों से जुड़े करीब 300 गांवों की बिजली गुल हो गई।
जानकारी मिलने पर मंगलवार तड़के बिजली कर्मचारियों ने पेट्रोलिंग शुरू की। जगह-जगह बाढ़ का पानी भरे होने से लाइन चेक करने में काफी परेशानी हुई। पेट्रोलिंग के दौरान कई जगह पेड़ की डालें लाइनों पर रखी मिलीं। बिजली कर्मचारियों ने पेड़ पर चढ़कर डालें काटीं।
विज्ञापन

जेई शिवम तिवारी ने बताया कि राजेपुर उपकेंद्र पर पानी भरा हुआ है। जेई हरिओम ने बताया कि बाढ़ के पानी के चलते दिक्कतें आ रही हैं। 33 केवी लाइन ठीक कर चालू कर दी गई है। सलेमपुर पावर हाउस में पानी भरा होने से यह उपकेंद्र अभी चालू नहीं होगा। देर शाम शाम तक अन्य तीनों उपकेंद्र चालू कर दिए जाएंगे।



ज्योना में दो पोल टूटे, दो दिन से बिजली गुल

नवाबगंज। गांव ज्योना में सोमवार के तेज हवा व बारिश होने से नीम का पेड़ गिर गया। इसके चलते दो बिजली के पोल टूट गए। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी नहीं आया।
मंगलवार को लाइनमैन हुकुम सिंह आदि मौके पर पहुंचे और एक पोल को ठीक कर लोगों की लाइन जोड़ी। दूसरा पोल ठीक न होने से 15 कनेक्शनधारियों की बिजली नहीं जोड़ी जा सकी। अवर अभियंता ने बताया कि बुधवार को पोल ठीक करा दिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें