नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष पदों के लिए रविवार को चार प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए। नगर पालिका सदर और कायमगंज से एक-एक प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए पूर्व पालिका अध्यक्ष रामबेटी शंखवार समेत दो प्रत्याशियों ने नामांकन कराया है। नगर पंचायत मोहम्मदाबाद में पांचवें दिन भी किसी प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा नहीं भरा। सभासद पदों पर नामांकन हुए।
नगर पालिका सदर के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ने के लिए सलमा बेगम ने कलक्ट्रेट पहुंच कर नामांकन कराया। नगर पालिका कायमगंज से अध्यक्ष पद के लिए गंगा सरन ने नामांकन कराया। नगर पंचायत कमालगंज अध्यक्ष पद के लिए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजबेटी शंखवार ने नामांकन किया। इसके अलावा गीता ने अध्यक्ष पद के लिए पर्चा भरा है। मोहम्मदाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए पांचवें दिन भी कोई पर्चा भरने नहीं आया।
अभी तक 40 पर्चे बिक चुके है। रविवार को स्वेता भी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी करने को पर्चा खरीद ले गई। नगर पालिका सदर में सभासद का चुनाव लड़ने के लिए वार्ड 4 से सुजीत सिंह, अविनाश सिंह, वार्ड 11 से अंशुल, वार्ड 13 से उमा, वार्ड 14 से मुकेश कुशवाहा, सुष्मिता, वार्ड 15 से मही प्रकाश, वार्ड 9 से संजय यादव, रामबेटी, पंकज प्रकाश, वार्ड 6 से जितेंद्र, ब्रह्मानंद, वार्ड 10 से सत्यवती देवी, वार्ड 16 से आदेश कुमार, मुकेश, वार्ड 17 से नीलम, मुमताज बेगम, मनोज, वार्ड 18 से रावेश, वार्ड 19 से विजय, आशीष, सत्यराम, वार्ड 36 माला, वार्ड 37 से आलोक, वार्ड 23 से ताहिर, फरीदा, संजीव, वार्ड 28 महेंद्र, वार्ड 29 से राजपाल ने नामांकन किया। कमालगंज नगर पंचायत से सभासद के लिए वार्ड 2 से अनिल कुमार, शैलेंद्र कुमार, वार्ड 3 से सत्यभान, वार्ड 5 से अंकित गुप्ता, वार्ड 6 से लाल जी कश्यप, रेखा ने नामांकन कराया।
मोहम्मदाबाद नगर पंचायत से सभासद पदों के लिए वार्ड 1 से मिथलेश, वार्ड 3 से राजकुमार, सुरेश, वार्ड 6 से पूजा, वार्ड 7 से सुरजीत कुमार, वार्ड 11 से रजिया बेगम, श्रीनिवास ने नामांकन कराया है।