फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहुंचे शव, पहाड़पुर में आंसुओं का फूटा सैलाब

Sat, 04 Nov 2017 12:01 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
रोते-बिलखते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नवाबगंज। मथुरा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों के शव शुक्रवार को गांव आने पर परिजनों में हाहाकार मच गया। एसडीएम सदर अजीत कुमार, एसओ रजनीश कुमार चौहान के साथ गांव पहुंचे उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी लाभ दिलवाने के क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिए। 
विज्ञापन



गांव पहाड़पुर निवासी सोबरन सिंह, सतीश, निखिल, दीपक, मुस्कान, जान्हवी की टेंपो से दिल्ली जाते समय मथुरा में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस हादसे में इन्ही परिवार के वीरभान, फूलनदेवी, रेखा, उर्मिला, सलोनी, आकांक्षी, परी, अमोली, रोशनी घायल हो गई थीं। गुरुवार रात करीब 2 बजे मृतकों के परिजन उनके घर गांव पहाड़पुर में आए। शवों के आते ही गांव वालों की भीड़ लग गई।


घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। गांव में हर किसी की आंखें नम हो गईं। एसडीएम सदर अजीत कुमार, एसओ नवाबगंज, रजनीश कुमार चौहान शुक्रवार को सुबह गांव पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। एसडीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल को बुलाकर कहा कि पीड़ित परिवार के सदस्यों को सरकारी लाभ दिलाने को पत्रावली तैयार की जाए। गावं के लोगों ने घायल हुए लोगों का उपचार कराने के लिए चंदा किया। प्रधान सतेंद्र यादव व सभी ने मिलकर 50 हजार रुपये इलाज के लिए दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें