फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पैंट-शर्ट चोरी कर भागते चार नाबालिग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार को भाद्रपद पूर्णिमा के चलते पांचाल घाट गंगा तट पर स्नान करने वालों की खासा भीड़ थी। सुबह करीब नौ बजे हरदोई जिले का एक ग्रामीण उत्तरी बंधा पर कपड़े उतारकर गंगा नहाने उतरा। उसने पंडा के पास कपड़े रख दिए। उसी दौरान वहां पहुंचे कुछ किशोरों ने उनकी पैंट उठा ली।
विज्ञापन

बताते हैं कि भीड़ कम होने की वजह से पास में ही एक दुकानदार ने श्रद्धालु की पैंट उठाकर ले जाते देख लिया। उसके शोर मचाने पर आसपास के दुकानदार और ग्रामीणों ने भागकर तीन किशोर और एक बच्चे को पकड़ लिया। उनकी जमकर पिटाई की गई। उसके पास से पैंट बरामद हो गई। जेब में चार-पांच हजार रुपये भी मिले। बाल अपचारियों को पकड़ने की सूचना पर चौकी प्रभारी मोहित मिश्रा पहुंचे।
चारों हरदोई जिले के सदर कोतवाली के सुरजीपुर निवासी हैं। इनमें तीन 15 साल और एक 10 साल का है। पुलिस ने चारों का डॉक्टरी परीक्षण कराया है। प्रभारी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के कपड़े चोरी हुए थे, वह तो मौके से चले गए। चौकी प्रभारी को जांच में लगाया है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एएसपी डॉ. संजय सिंह ने बताया कि जनपद हरदोई के गांव रघुनाथपुर निवासी विश्वनाथ सिंह की तहरीर पर चारों नाबालिगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। वहीं नाबालिगों के साथ मारपीट के मामले में नाबालिगों के परिजनों को बुलाया गया है। तहरीर लेकर मारपीट करने वाले लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें