फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म में युवक समेत चार पर रिपोर्ट

Tue, 06 Dec 2016 11:02 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
लापता किशोरी की मां ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने और उसे बेचे जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने किशोरी के साथ आरोपियों की तलाश में छापेमारी की। आरोपी गीता देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन



जिला कन्नौज थाना गुरसहायगंज क्षेत्र की रहने वाली मां ने थाना मऊदरवाजा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक उसकी बेटी दो साल पहले घर से नाराज होकर चली गई थी। किशोरी मऊदरवाजा इलाके में घूमती रही थी। उसी समय बाईपास रोड जसमई निवासी गीता देवी पत्नी देवप्रकाश किशोरी को बहला-फुसला कर दूल्हाराय धर्मशाला में रह रही माधुरी दीक्षित पत्नी रामविलास के यहां ले गई।

यहां से दोनों महिलाओं ने किशोरी को अपने पास रखा और इसके बाद उसे जिला एटा थाना जैथरा के गांव ककनौर निवासी रनवीर सिंह के घर पर ले जाकर उसे बेच दिया। रनवीर सिंह ने इन दोनों महिलाओं को पांच-पांच हजार रुपये देकर वापस भेज दिया। आरोप है कि रनवीर का बेटा देव सिंह जेल से छूटकर आया तो बेटी को जबरन अपनी पत्नी बनाकर रखने लगा।
विज्ञापन


उसकी मर्जी के बिना उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। एक महीना पहले देव सिंह उसे गाजियाबाद ले गया और एक हाजी के मकान में किराए पर रहने लगा। वहां देव सिंह टेंट का काम करने लगा। एक दिन उसकी बेटी ने जब हाजी को पूरी कहानी बताई तो हाजी ने उसके घर वालों को सूचना दी। सूचना मिलने पर किशोरी के घर वाले मौके पर पहुंचे और वहां से उसे वापस ले आए।

इसके बाद किशोरी की मां ने सोमवार को थाना मऊदरवाजा पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने किशोरी को लेकर दूल्हाराय धर्मशाला में छापा मारा। हालांकि पुलिस को कोई आरोपी नहीं मिला। किशोरी की मां ने गीता देवी, माधुरी दीक्षित, रनवीर सिंह और देव सिंह के खिलाफ मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें