फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटोरा कट बाल कटाने पर छात्रों को पीटा

Tue, 06 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला/फर्रुखाबाद
विज्ञापन
छात्र सोनू और मोनू ( - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बालों की कटोरा कटिंग कराने पर विद्यालय के प्रबंधक और शिक्षक ने दो छात्रों को पीटकर स्कूल से भगा दिया। घर पहुंचे दोनों भाइयों ने पिता से शिकायत की। पिता प्रबंधक के पास शिकायत करने पहुंचे तो वह गालीगलौज कर मारपीट पर आमादा हो गए। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के हस्तक्षेप करने पर विद्यालय प्रबंधन बच्चों को विद्यालय में पढ़ाने को तैयार हुआ।
विज्ञापन



थाना जहानगंज के गांव दाल मंडी निवासी जयराम के दो बेटे सोनू और मोनू कसबा के ही आदर्श राम स्वरूप जूनियर हाई स्कूल में पढ़ते हैं। सोमवार को सोनू और मोनू विद्यालय पढ़ने गए। विद्यालय के प्रबंधक गेंदालाल और विद्यालय के ही सामाजिक विषय के अध्यापक ने दोनों को यह कहते हुए पीट दिया कि उन्होंने कटोरा कटिंग क्यों कराई।

दोनों रोते हुए घर पहुंचे और पिता जयराम से शिकायत की। बच्चों को रोता देखकर जयराम विद्यालय पहुंचा प्रबंधक गेंदालाल से शिकायत की। प्रबंधक जयराम को गालीगलौज देते हुए मारपीट पर आमादा हो गए। जयराम का कहना है कि विद्यालय प्रबंधक ने उन्हें अपमानजनक गालियां देेते हुए भगा दिया। इसकी शिकायत जयराम ने थाना पुलिस से की।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस विद्यालय पहुंची और दोनों पक्षों से बात कर बच्चों को विद्यालय से न भगाने की बात कही। पुलिस के जाते ही विद्यालय प्रबंधक ने दोनों बच्चों को विद्यालय से भगा दिया। प्रबंधक गेंदालाल से जब इस मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि बच्चों के बाल ठीक नहीं कटे थे। इसलिए उन्हें डांट दिया। पिता जयराम से कोई भी अभद्रता नहीं की गई है।

थानाध्यक्ष जितेंद्र यादव ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन की बच्चों से मारपीट की शिकायत आई थी। इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद बच्चों से मारपीट करने वाले प्रबंधक और शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें