गंगाइच में चार संक्रमित ठीक होकर लौटे, घर पर अलग रहेंगे
कमालगंज। गांव गंगाइच के पांच कोरोना संक्रमितों में चार लोग जसवंतनगर इटावा स्थित सीएचसी से गांव आ गए। ये मुंबई के रेड जोन अंधेरी इलाके से 11 मई को गांव पहुंचे थे। गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में क्वारंटीन के समय 14 मई को 6 लोगों के नमूने लिए गए थे।
इसमें चार लोगों की 17 मई को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। अब यह ठीक होकरगांव लौट आए हैं। इनमेें टेंपो चालक नईम खां व उनके साले असगर, शारुख, कल्लू शामिल हैैं। ठीक होकर गांव लौटने वालों को सात दिन तक घर में किसी भी परिजन से न मिलने की हिदायत दी गई। गांव की निगरानी समिति यह सुनिश्चित करेगी कि सात दिन तक यह घर से न निकलें।