फर्रुखाबाद। रविवार को आई जांच रिपोर्ट में चार लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसमें दंपती, उनका बेटा और एक बुजुर्ग शामिल है। संक्रमित बुजुर्ग को कानपुर के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
जिले में पिछले एक सप्ताह से कोरोना संक्रमण थमा चल रहा था। चार मार्च के बाद एक भी पॉजिटिव मामला नहीं निकला। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट फतेहगढ़ के मोहल्ला हाथीखाना निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार, उनकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा कोरोना संक्रमित निकला।
तीनों होम आइसोलेशन में हैं। मोहम्मदाबाद के गांव मदनपुर निवासी वृद्ध (92) हार्ट संबंधी बीमारी होने के कारण इलाज कराने कानपुर गए थे। वहां 11 मार्च को कोरोना जांच की गई तो उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उनका कानपुर में ही इलाज चल रहा है।