फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: चार घंटे दूसरे ट्रक में भरा मक्का, 25 घंटे में खुला जाम

Wed, 03 Dec 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार सुबह 6.30 बजे रेलिंग तोड़कर रामगंगा पुल पर लटका मक्का भरा ट्रक 25 घंटे बाद मंगलवार सुबह हटाया जा सका। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन

दूसरे ट्रक में मक्का भरने में चार घंटे लग गए। दो जिलों के तीन थानों की पुलिस मुस्तैद रही। ललितपुर से बरेली जा रहा मक्का भरा ट्रक सोमवार सुबह रामगंगा पुल पर रखे डिवाइडर से टकराकर रेलिंग तोड़कर गंगा में लटक गया था। इससे हाईवे पर लगा जाम लग गया था। वाहनों को रोक-रोककर वनवे कर निकाला जाता रहा।
सोमवार रात करीब 12 बजे पुल पर लटके ट्रक से दूसरे ट्रक में मक्का भरने का काम शुरू किया गया। सुबह चार बजे मक्का भरा दूसरा ट्रक बरेली की ओर रवाना किया गया। इसके बाद ट्रक को निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन

सुबह करीब 7.30 बजे ट्रक को भी हाईवे से हटवाया गया। ट्रक हटने के बाद यातायात सामान्य हो गया। जिले के राजेपुर, अमृतपुर के अलावा टीएसआई पुलिस बल यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में लगा रहा। जबकि शाहजहांपुर के अल्हागंज थाना पुलिस पुल के दूसरी ओर व्यवस्था करते रहे। करीब 25 घंटे बाद वाहनों का आवागमन सामान्य होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

हरदोई से आए रिकवरी वाहन ने रोडवेज बस को निकाला
रोडवेज बस अड्डा से हरदोई डिपो की बस 60 सवारियों को ले जाते समय सोमवार दोपहर में रामगंगा पुल पर लगे जाम में फंस गई थी। चालक ने बस को मोड़ने का प्रयास किया, तो वह खाई में चली गई थी। बड़ी दुर्घटना होने से बच गई। मंगलवार को जाम खुलने के बाद हरदोई से आए रिकवरी वाहन ने करीब दो घंटे प्रयास के बाद बस को निकाला गया। इस दौरान हाईवे पर संचालन भी अवरुद्ध हुआ।

पुल पर रखे डिवाइडर यातायात में बाधक
पुल के बीचोंबीच लाइन के अलावा दक्षिण की ओर किनारे से सीमेंट के कई डिवाइडर रखे हैं। हाईवे प्रशासन ने इन डिवाइडरों को लगाने के बाद नहीं उठाया। पुल काफी जर्जर होने की वजह से वाहन निकलने में खासी दिक्कत होती है। वाहनों को रेंग-रेंगकर निकालने से कई बार इमरजेंसी वाले वाहनों में शामिल एंबुलेंस भी फंस रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें