फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से जलीं चार झोपड़ी , लाखों का नुकसान

Fri, 13 Mar 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
चूल्हे पर खाना बनाते समय चटकी चिंगारी से चार झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। नगदी और गृहस्थी का सामान स्वाहा हो गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गिहार बस्ती लकूला निवासी राजकुमारी पत्नी दीपचंद्र गुरुवार को चूल्हे पर खाना बनी रही थीं। इसी दौरान चूल्हे से चटकी चिंगारी उसके छप्पर पर जा गिरी। इससे छप्पर में आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने पड़ोसी जीतू, अमित और सिंकदर की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।

धू-धू कर जल रहीं झोपड़ियों को देख मोहल्लेवासियों ने घटना की जानकारी फायरब्रिगेड को दी। कुछ ही देर में फायरब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अग्निकांड में चारों लोगों के घर का सामान और नगदी जलकर राख हो गई। पीड़िता राजकुमारी ने बताया कि उसकी एक लाख रुपये की नगदी भी जल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें