फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: किराना व्यापारी से लूट में चार पकड़े, पूछताछ तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपिल (फर्रुखाबाद)। किराना व्यापारी से हुई लूट की घटना में पुलिस अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है। चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की गई है। कई स्थानों पर दबिश दी गई है। एक टीम नोएडा और गाजियाबाद के लिए भी रवाना हुई है।
विज्ञापन

जनपद एटा के थाना राजा का रामपुर के गांव गढि़या जगन्नाथ निवासी किराना व्यापारी हितेंद्र को अलीगंज में दुकान बंद कर घर आते समय रास्ते में बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया था। उनके पास से 27 हजार रुपये और बाइक बदमाश ले गए थे। इस घटना में पुलिस ने दुकान से घटनास्थल तक लगे सीसीटीवी कैमरों को बारीकी से चेक किया। इसमें पुलिस दिखे संदिग्धों को हिरासत में ले लिया है। उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। थाना पुलिस एसओजी और सर्विलांस टीम के साथ संदिग्ध स्थानों पर दबिश दे रही है। एक टीम गाजियाबाद और नोएडा रवाना की गई है।
पुलिस ने शुक्रवार रात एटा जिले के अजीगंज थाने के कई गांवों में दबिश दी। इसमें पुलिस को कई अहम सुराग भी हाथ लगे हैं। हालांकि पुलिस फिलहाल घटना के बारे में कुछ भी बताने से कतरा रही है। एसओ विश्वनाथ आर्या ने बताया कि अभी लुटेरों को चिह्नित किया जा रहा है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें