फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: पूर्व सैनिक ने सिर में मारी गोली, हालत गंभीर

विज्ञापन
फोटो-23 अचरा तिराहे पर मकान में घटना के बाद पसरा सन्नाटा। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
संकिसा। मेरापुर थाना क्षेत्र के गांव खलवारा निवासी पूर्व सैनिक जयद्रथ सिंह यादव (60) ने अचरा तिराहा स्थित नए मकान में लाइसेंसी रिवाल्वर से बृहस्पतिवार शाम सिर में गोली मार ली। घरवालों का कहना है कि तीन गोलियां चलने की आवाज आई थीं।
विज्ञापन


परिजन ने बिना पुलिस को सूचना दिए जिला मुख्यालय के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सीटी स्केन में एक गोली फंसी होने के बाद उन्हें रेफर किया गया है। परिजन आगरा ले जाने की बात कह रहे हैं। पुलिस ने निजी अस्पताल में बयान दर्ज किए। घरवालों का कहना है कि

पूर्व सैनिक व पूर्व प्रधान जयद्रथ सिंह यादव अचरा तिराहे पर कायमगंज मार्ग पर तीन मंजिला मकान बनवाकर परिवार सहित रहते हैं। वह शाम करीब पांच बजे मकान में थे। उसी समय परिजन ने गोली चलने की तीन आवाजें सुनीं। भागकर पहुंचे, तो जयद्रथ सिर में गोली लगने से खून लथपथ पड़े थे और पास में ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी मिली।
विज्ञापन


परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए जिला मुख्यालय पर निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सीटी स्कैन कराया गया। इसमें उनके सिर में एक गोली फंसी दिखी। इसको लेकर रेफर किया गया है। परिजन आगरा ले जाने की तैयारी में हैं। थाना पुलिस ने घायल और परिजनों से जानकारी हासिल की। घायल के भाई रामकिशोर यादव ने बताया कि अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर पहुंचे परिजन को जयद्रथ खून से लथपथ देखा और रिवाल्वर चारपाई पर पड़ी मिली।

पत्नी सुनीता समेत अन्य परिजन घर के दूसरे मंजिल पर थे। सुनीता पूर्व जिला पंचायत सदस्य हैं। थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि जयद्रथ के खलवारा में पुराने और घटना वाले घर पर गए थे, मगर ताला लगा मिला। रिवाल्वर लाइसेंसीबताई जा रही है। चौकी प्रभारी को बयान लेने के लिए भेजा है। मामले की जांच की जाएगी।

इस संबंध में डॉ. हरिदत्त द्विवेदी ने बताया कि दो गोलियां सिर को छूती हुई निकल गईं। तीसरी गोली सिर में धंसी है।

फोटो-23 अचरा तिराहे पर मकान में घटना के बाद पसरा सन्नाटा। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें