फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: कालाबाजारी व गबन के आरोप में पूर्व सचिव गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज(फर्रुखाबाद)। सहकारी समिति दक्षिणी (बी-पैक्स) के पूर्व सचिव को 14 लाख रुपये से अधिक की कालाबाजारी और गबन के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


अपर जिला सहकारी अधिकारी रामेन्द्र पाल ने 15 जुलाई 2025 को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपाेर्ट में कहा गया कि राजीव कुमार निवासी ग्राम दीपपुर नगरिया थाना कंपिल (वर्तमान पता न्यू कॉलोनी, ब्लॉक के पास, रेलवे रोड, कायमगंज) ने सहकारी समिति के कैश एंड कैरी खाते से 12,40,763.89 रुपये, वसूली रसीदों के माध्यम से 1,68,000 रुपये और उर्वरक बिक्री से 49,569 रुपये का गबन किया। इस प्रकार कुल 14,58,232.89 रुपये की धनराशि का गबन कर कालाबाजारी की गई।
सूचना के आधार पर मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार ने आरोपी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार, राजीव का आपराधिक इतिहास इसी प्रकरण से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें