फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: नगर पंचायत के वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। कंपिल चौराहे के पास रविवार सुबह धूप ले रहे युवक की नगर पंचायत के वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन


कंपिल कस्बा के मोहल्ला आजादनगर निवासी अहमद नबी (34) रविवार सुबह कंपिल चौराहे के सुबह धूप में बैठे थे। इसी दौरान वहां नगर पंचायत का हाइड्रोलिक वाहन गुजरा। उसने अहमद नबी चपेट में ले लिया। वह काफी दूर तक घिसटते चले गए। इससे वे गंभीर घायल हो गए। उन्हें निजी वाहन से सीएचसी कायमगंज लाया गया। डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

युवक की मां साहबजादी बुरी तरह बिलखने लगीं। उन्होंने बताया कि अहमदनबी बरात में गाना गाते थे। उनकी पत्नी रेशमा बच्चों के साथ मायके गई है। उसके तीन बच्चे निगहत, नुजहत, आलिया हैं। कंपिल थानाध्यक्ष विश्वनाथ आर्य ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें