फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलामंत्री को नहीं मिली ऑक्सीजन, कालाबाजारी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। पूर्व भाजपा जिलामंत्री के कोरोना पीड़ित पिता की शनिवार को तबियत बिगड़ गई। उन्हें तमाम प्रयासों के बाद भी ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल सका। इस पर भाजपा नेता ने अपनी ही सरकार पर आरोप लगाते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली। इसमें लिखा कि मुझ जैसे व्यक्ति को ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल पाया तो आम जनता की स्थिति क्या होगी। जिला भगवान भरोसे चल रहा है। उन्होंने ऑक्सीजन की कालाबाजारी का आरोप भी लगाया। उनकी पोस्ट पर कमेंट भी खूब किए गए।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व जिलामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर के पिता कोरोना पॉजिटिव हैं। घर पर ही उपचार चल रहा है। शनिवार को उनका ऑक्सीजन लेवल कम होने पर शैलेंद्र ने ऑक्सीजन के लिए हर किसी से संपर्क किया, लेकिन सभी ने हाथ खड़े कर दिए। एक व्यक्ति ने 25 हजार रुपये में ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया, लेकिन महंगा होने से उन्होंने नहीं लिया। 24 घंटे बाद भी ऑक्सीजन न मिलने पर रविवार की रात उन्होंने शासन और प्रशासन को कठघरे में खड़ा करते हुए फेसबुक पर पोस्ट डाली।
इस संबंध में शैलेंद्र ने बताया कि शासन और प्रशासन की व्यवस्था से दुखी होकर उन्होंने पोस्ट लिखी। ऑक्सीजन की बड़े स्तर पर कालाबाजारी हो रही है। डीलर ने तीन दिन बाद सिलिंडर देने के लिए कहा। लोग जान गवां रहे हैं, न कोई सुनने वाला है और न ही मदद करने वाला है। प्रशासन भी नहीं सुनता, सब खेल में मस्त हैं। आखिरकार उन्होंने एंबुलेंस से दो-दो लीटर ऑक्सीजन लेकर काम चलाया।
विज्ञापन

ऐसे कमेंट हुए
शैलेंद्र की पोस्ट पर वीर प्रताप सिंह ने कमेंट किया कि भाजपा ने देश को इतना आत्मनिर्भर बना दिया कि अपने ही अपनों को मुंह से ऑक्सीजन देकर टूटी सांसों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जयंत एस. यादव ने लिखा कि भाजपा जिला महामंत्री द्वारा सरेआम इंतजामात का नंगा सच लिखने का साहस किया गया, ये बड़ी बात है। जब अपने पर बीतती है तो सारी खुमारी उतर जाती है और उपदेश बेजा लगने लगते हैं। शोले ठाकुर ने पोस्ट में लिखा कि पुलिस प्रशासन ने भाजपा को वेंटीलेटर पर पहुंचा दिया। कोरोना में आम आदमी को परेशान करना 2022 का इंतजाम है। इस पर भी खूब कमेंट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें