फर्रुखाबाद। छावनी परिषद के सभासद पद के लिए होने वाले चुनाव में शुक्रवार
को 9 प्रत्याशियों के नाम वापस लेने से अब 34 उम्मीदवार मैदान में हैं।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि 20 दिसंबर को सिंबल बांटे जाएंगे।
शुक्रवार
को छावनी परिषद कार्यालय में पर्चा वापसी के अंतिम दिन वार्ड संख्या 1 से
हंसमुखी पत्नी शिवकुमार, वार्ड संख्या 2 से विनीता पत्नी सर्वेश कुमार व
अश्वनी पुत्र शशी मोहन, वार्ड संख्या 4 से राकेश कुमार पुत्र रामस्वरूप,
वार्ड संख्या 5 से ममता पत्नी रमेशचंद्र, नाजिया पत्नी शमशाद आलम और
साहित्सा अनस पत्नी अंशुल इस्लाम, वार्ड संख्या 6 से संजय कुमार पुत्र
हुकुम नरायन तथा धरमेश पुत्र मूलचंद्र ने पर्चे वापस लिए।
गौरतलब है कि
चुनाव के लिए 45 उम्मीदवारों ने नामांकन किया था। पर्चों की जांच के दौरान
वार्ड संख्या 5 से फरजाना बेगम पत्नी निजामुद्दीन और वार्ड संख्या 7 से
सौरभ पुत्र रामपाल का नामांकन खारिज कर दिया गया था। पर्चा वापसी के बाद
वार्ड संख्या 1 में तीन, वार्ड संख्या 2 में चार, वार्ड संख्या 3 में आठ,
वार्ड संख्या 4 में चार, वार्ड संख्या 5 में चार,
वार्ड संख्या 6 में आठ,
वार्ड संख्या 7 में तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव अधिकारी महमूद आलम
अंसारी ने बताया कि सिंबल लेने आने वाले उम्मीदवारों को चुनाव में खर्च
दिखाने के लिए एक रजिस्टर बनाना होगा। प्रत्येक प्रत्याशी की चुनाव में
अधिकतम खर्च सीमा 40 हजार रुपये होगी। प्रत्याशियों को समय समय पर खर्च का
हिसाब देना होगा।