कमालगंज। सीएचसी पर कोरोना टीका लगवाने आए लोग कक्ष के बाहर धक्का-मुक्की करते रहे। भीड़ लगने से सामाजिक दूरी का पालन भी नहीं हो सका। दवा लेने आए मरीजों को भी काफी परेशानी हुई।
संक्रमण की रफ्तार थमी तो लोगों में लापरवाही बढ़ती जा रही है। कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार सुबह से ही कक्ष के बाहर भीड़ लगना शुरू हो गई। एक ही कक्ष में 18 व 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का कार्य हो रहा है। इससे दिक्कत हुई। भीड़ में शामिल लोग जल्दी टीका लगवाने के लिए धक्का-मुक्की करते रहे। शाम तक 220 लोगों का टीकाकरण किया गया।