फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित वाणिज्य कर विभाग में शुक्रवार को अधिकारियों व व्यापारियों की बैठक हुई। जीएसटी रिटर्न, ईवेबिल व रजिस्ट्रेशन में आ रही दिक्कतों को देखते हुए व्यापारियों को प्र। इसके लिए अगले माह कार्यशाला आयोजित की जाएगी।
व्यापार मंडल के पदाधिकारी अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, मनोज मिश्रा, रोहित गोयल आदि ने अधिकारियों को अपनी समस्याएं बताईं। व्यापारियों ने कहा कि ऑनलाइन जीएसटी रिटर्न दाखिल करने, ईवेबिल बनाने और पंजीकरण करने के लिए व्यापारियों को प्रशिक्षित किया जाना चाहिए। इसके लिए अधिकारियों से कार्यशाला आयोजित करने की मांग की गई।
व्यापारियों ने कहा कि जिले में एडिशनल कमिश्नर अपील स्तर का अधिकारी भी बैठने की व्यवस्था की जाए। डिप्टी कमिश्नर राम सिंह ने यादव ने अगले माह कार्यशाला आयोजित करने का आश्वासन दिया। कहा कि स्थान व तिथि बाद में तय कर ली जाएगी। व्यापारियों को ब्याज माफी योजना की जानकारी देते हुए बताया कि मार्च 2021 से शुरू योजना दो सितंबर तक चलेगी। इसके तहत 31 दिसंबर 2020
तक वैट अधिनियम, प्रवेश कर अधिनियम व केंद्रीय बिक्री कर अधिनियम के तहत सृजित मांग की धनराशि यदि व्यापारी दो सितंबर तक जमा कर दी जाएगी तो ब्याज पर पूरी छूट मिलेगी। उन्होंने शासन से आई वैट (वैल्यू एडेड टैक्स) निर्धारण प्रपत्र भी वितरित किए। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर विकास सागर, असिस्टेंट कमिश्नर विजय त्रिपाठी, संतोष सिंह, जितेंद्र कुमार वर्मा, इखलाक खां, राकेश सक्सेना, लाखन सिंह आदि मौजूद रहे।
फर्रुखाबाद। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए टीम के साथ छापा मारा। उन्होंने लिंजीगंज बाजार में लक्ष्मीकांत की दुकान से अरहर की दाल व सिंह वाहिनी कालोनी भोपतपट्टी स्थित बृजेश कुमार की दुकान से सरसों के तेल का नमूना लिया। दोनों नमूनों की प्रयोगशाला में जांच कराई जाएगी।(संवाद)