फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ ने अतिक्रमण हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कचहरी मार्ग पर बाकरगंज के सामने अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने फतेहगढ़ कोतवाल को फोर्स मुहैया कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रविंद्र कुुमार ने सिटी मजिस्ट्रेट अशोक कुमार मौर्या को पत्र भेजा है। इसमें कहा कि फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बाकरगंज निवासी विशेवर दयाल ने मोहल्ले के नीरज व उसकी मां सुुशीला देवी के खिलाफ सड़क किनारे अवैध कब्जा करने का शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है। क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक ने जांच की थी। इसमें कब्जा करने की बात सही पाई गई। प्रशासन ने कब्जा हटवा दिया था, लेकिन उस जगह पर नीरज व उसकी मां ने फिर से कब्जा कर लिया है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट ने फतेहगढ़ कोतवाल को अवैध कब्जा हटवाने के लिए ईओ को फोर्स मुहैया कराने के आदेश दिए हैं। फतेहगढ़ कोतवाल जय प्रकाश पाल ने बताया कि फोर्स मुहैया कराने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें